Breaking News

डीएम ने निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण

– दो एकेडमिक ब्लाक व हॉस्टल बिल्डिंग का जायजा लेकर दिए निर्देश
– निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण करते डीएम।
फतेहपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने भिटौरा विकास खण्ड में एक करोड़ से अधिक की लागत से निर्माणाधीन परियोजना कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण कर निर्माणाधीन विद्यालय में दो एकेडमिक ब्लॉक एवं हॉस्टल बिल्डिंग का जायजा लिया। कार्यदाई संस्था के अधिशाषी अभियंता ने अवगत कराया कि एकेडमिक ब्लॉक में तीन लैब, तीन कमरे, चार क्लास रूम बनाए गए हैं। उन्होंने निर्माणाधीन लैब को देखा और अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि लैब की खिड़कियों को अच्छे से साफ कराते हुए पेंटिंग कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने एनसीसी स्टाफ, गेम रूम का निरीक्षण कर बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि इनडोर गेम का समान गेम रूम में रखे। इस दौरान उन्होंने ड्रेनेज सिस्टम संबंधी जानकारी प्राप्त की। अधिशाषी अभियंता ने अवगत कराया कि जल निकासी का प्रबंधन स्टैंडर्ड डिजाइन के आधार पर तैयार किया गया है। जिसमें दोनों ब्लॉक की जल निकासी सम्मिलित रूप से वाटर टेबल रिचार्ज में एकत्र होगी। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित कर लें कि कहीं पर भी जलभराव की स्थिति न उत्पन्न हो, यदि कही पर आशंका होती है तो उसका प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने हॉस्टल बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर बने कोर्टयार्ड का निरीक्षण कर उसके स्लोप को मानक के अनुरूप बनाने के आवश्यक निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त प्रथम फ्लोर पर निर्मित कमरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने समस्त ब्लाकों में निर्माणाधीन वॉशरूम को अच्छी फिनिशिंग के साथ साफ सुथरा बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया कि 15 फरवरी तक कार्य पूर्ण हो जाएगा। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि आस-पास के क्षेत्रों में ड्रॉप आउट हुए बच्चों को चिन्हीकरण का कार्य अभी से शुरू करा दे और परियोजना का भ्रमण कर गुणवत्ता में सुधार की आवश्यकता है तो उसे अवगत कराएं। सभी कस्तूरबा विद्यालय में एक ले आउट बनवाए जिसमें किचेन गार्ड, खेल का मैदान तथा यदि पास में सरकारी जमीन है तो उसके स्कूल के उद्देश्य हेतु उपयोग में लाने हेतु शामिल करे। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि यदि कही पर कस्तूरबा विद्यालय तैयार होकर हैंडओवर हुआ है तो वहां की प्रधानाध्यापिका से वार्ता कर क्या-क्या इशू आ रहे है उसके निराकरण हेतु इशू चिन्हित करे। साथ ही विद्यालय में सोलर लगाने हेतु प्रस्ताव करने हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने ग्राम पंचायत लालीपुर के पंचायत भवन एवं सामुदायिक मिलन केंद्र को भी देखा और पंचायत सचिव को प्रतिदिन पंचायत भवन में बैठने और सामुदायिक मिलन केंद्र भी प्रतिदिन खुलने साथ ही साफ सफाई के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर अधिशासी अभियंता, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

देश का माहौल बिगाड़ने पर भड़की एआईएमआईएम

– महाराष्ट्र सरकार के मंत्री को बर्खास्त किए जाने की उठाई मांग – कलेक्ट्रेट में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *