Breaking News

ताइक्वांडो खिलाड़ियों का हुआ बेल्ट प्रमोशन

– एसोसिएशन के अध्यक्ष व कोच ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
– ताइक्वांडो खिलाड़ियों को बेल्ट व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते अध्यक्ष।
फतेहपुर। बचपन प्ले स्कूल कलक्टरगंज में ताइक्वांडो खिलाड़ियों का बेल्ट प्रमोशन ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की उपस्थित में सम्पन्न हुआ। कलर बेल्ट प्राप्त करने वाले ताइक्वांडो खिलाड़ियों में मनी कर्णिका येलो बेल्ट, अवि सिंह येलो बेल्ट, प्रिया देवी येलो बेल्ट, अंशिका यादव येलो बेल्ट, ईशान यादव ग्रीन बेल्ट, अन्या त्रिपाठी ग्रीन बेल्ट, अनुष्का सिंह ग्रीन बेल्ट, रिद्धि त्रिवेदी ग्रीन बेल्ट, श्रेयांश श्रीवास्तव ग्रीन बेल्ट, ईशानी त्रिपाठी ग्रीन बेल्ट, स्वास्तिक श्रीवास्तव ग्रीन बेल्ट प्राप्त करके बेल्ट प्रमोशन प्राप्त किया। सभीं बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को किशन मेहरोत्रा ने बेल्ट व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते कहा कि हुनर कभी व्यर्थ नहीं जाता सिखाता हैं और जीतता है। कोच भारत वर्मा ने सभी बेल्ट प्रमोशन प्राप्त करने वाले ताइक्वांडो खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते कहा कि हुनर को हुनरमंद बनाने की पूरी कोशिश करते रहेंगे। इस अवसर पर अनेक ताइक्वांडो खिलाड़ी व अभिभावक उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

दुष्कर्म व पॉक्सो केस में आरोपी अजय को जमानत, कोर्ट ने शर्तों के साथ रिहाई के दिए आदेश

-अधिवक्ता सोहराब खान। फतेहपुर। दुष्कर्म एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में जिला कारागार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *