Breaking News

मुख्य विकास अधिकारी ने 24 जनवरी से 26 जनवरी तक ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस‘‘ के भव्य एवं गरिमामयी आयोजन को लेकर एक बैठक का आयोजन

फ़िरोज़ाबाद मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार कक्ष में आगामी 24 जनवरी से 26 जनवरी तक ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस‘‘ के भव्य एवं गरिमामयी आयोजन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में शासन के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया, मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन ‘‘विकसित उत्तर प्रदेश विकसित भारत की थीम‘‘ पर किया जाएगा, विकास भवन परिसर और मुख्य आयोजन स्थलों पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी, इसमें एक जनपद एक उत्पाद के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे, कार्यक्रम को केवल सरकारी आयोजन न रखते हुए इसमें जन सामान्य स्वयंसेवी संस्थाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी देने पर जोर दिया जाएगा, इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं पर्यटन अधिकारी उपस्थित रहें

About NW-Editor

Check Also

भारत की जनगणना श्रृंखला की 16वीं आजादी के बाद की आठवीं और देश की पहली डिजिटल जनगणना का किया आयोजन

भारत की जनगणना श्रृंखला की 16वीं आजादी के बाद की आठवीं और देश की पहली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *