Breaking News

रेडक्रास चेयरमैन ने सहायक अभियंता को सौंपा पत्र

– शादीपुर रेलवे क्रासिंग में रखे गाटर को ऊपर किए जाने की मांग
– सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपते रेडक्रास चेयरमैन।
फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डा. अनुराग श्रीवास्तव ने सहायक मंडल अभियंता (कार्य) को एक पत्र सौंपा। डॉ अनुराग ने बताया कि शादीपुर रेलवे क्रासिंग में रखे गाटर के कारण एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी निकल नहीं पाती, जिससे कई बार इमरजेंसी में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है क्योंकि 50 नंबर पुल का कार्य भी निर्माणाधीन है। जिस कारण हरिहरगंज पुल में जाम की स्थिति बन जाती है। उन्होंने कहा कि यदि गाटर को केवल एक खांचे में ऊपर कर दिया जाये तो एम्बुलेंस और फायर की गाड़ियां आसानी से निकल जाएंगी और एक खांचे ऊपर करने के बावजूद भी भारी वाहन नहीं निकल पायेंगे। यह मानवता के हितार्थ बहुत आवश्यक है। जिस पर सहायक मंडल अभियंता (कार्य) केएम यादव ने कहा कि उच्चाधिकारियों से अनुमति लेकर शीघ्र ही समस्या का निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर सलाहकार संजय कुमार श्रीवास्तव, चैतन्य कुमार संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

नौ मई को औरेई गांव में लगेगा मेगा हेल्थ कैंप

– विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच, उठाएं लाभ – मेगा हेल्थ कैंप को लेकर चर्चा करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *