Breaking News

श्री श्याम शिक्षण संस्थान में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

रुपईडीहा बहराइच।सहजना गांव के अंतर्गत लहरपुरवा स्थिति श्री श्याम शिक्षण संस्थान में 77 वां गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।झंडा रोहण सहजना के प्रधान प्रतिनिधि मेराज अहमद ने किया।इसके पश्चात बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरम्भ किया गया।विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।इस अवसर पर डॉ उमाशंकर वैश्य चेयरमैन नगर पंचायत रुपईडीहा, सभसाद रज़ा इमाम रिज़वी, राजेश मिश्रा,महेश तिवारी,अकबर अली कुरैशी,मयंक शुक्ला,मतलूब अहमद,पवन गुप्ता, डॉ अतीक अहमद, डॉ रामशंकर सहित विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

About NW-Editor

Check Also

बहराइच में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ का आयोजन, युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ

बहराइच 02 अगस्त। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *