Breaking News

संविधान दिवस पर ग्रामीणों को किया जागरूक, आठ गांवों में दिलाई अधिकारों और कर्तव्यों के पालन की शपथ

फतेहपुर। संविधान दिवस के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निशान वेलफेयर सोसाइटी की ओर से तेलियानी ब्लॉक की आठ ग्राम पंचायतों के गांवों में सामूहिक रूप से संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को भारतीय संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी देकर जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर (पीसी) तूबा अकील और मोबिलाइजर अल्ताशा परवीन, सलाहुद्दीन एवं राबिया ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्होंने विभिन्न गांवों में लोगों को संविधान की मूल भावना से अवगत कराते हुए बताया कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता, समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का मजबूत आधार है।

उन्होंने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागियों को भारतीय संविधान के सम्मान और उसकी मूल भावना को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।

सोसाइटी की इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संवैधानिक जागरूकता का विस्तार करना तथा आमजन को उनके अधिकारों और दायित्वों के प्रति जागरूक बनाना रहा।

About NW-Editor

Check Also

खागा में नो एंट्री बेअसर, शहर की सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे भारी वाहन

खागा, फतेहपुर। नगर को जाम और भारी वाहनों के बढ़ते दबाव से निजात दिलाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *