Breaking News

*कलर्स के ‘महादेव एंड संस’का पारिवारिक माहौल लखनऊ लेकर आए शक्ति आनंद,स्नेहा वाघ और मानसी साल्वी* 

 

ताहिर हाशमी/रशीद हुसैन

लखनऊ. महादेव एंड संस हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे, सिर्फ़ कलर्स और जियोहॉटस्टार पर टेली कास्ट होने वाले प्रोग्राम

का आगाज़ आजराजधानी स्थित एक होटल में हुआ.जिसमें नवाबों के शहर लखनऊ में शक्ति आनंद, स्नेहा वाघ और मानसी साल्वी का, प्रोड्यूसर सौरभ तिवारी के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया।वह कलर्स के नए फैमिली ड्रामा ‘महादेव एंड संस’ के प्रमोशन के लिए लखनऊ आए थे. जिसकी कहानी उत्तर प्रदेश के हरदोई पर आधारित है। ‘कुछ रिश्ते मिसाल बन जाते हैं… और कुछ मिसालों का बोझ बनकर रह जाते हैं’। प्रीमियर के बाद से ही दर्शकों का दिल जीत रही यह कहानी महादेव (शक्ति आनंद) के असाधारण उदय की पृष्ठभूमि पर आधारित है. जो एक अनाथ था और बाजपेयी परिवार में नौकर के रूप में आया। इसके बाद वह संघर्ष के दम पर शहर के सबसे सम्मानित और अमीर आदमियों में से एक बन गया.वह धीरे-धीरे एक घनिष्ठ, खुशहाल परिवार में बदल जाता है.जहाँ दिन एक साथ भोजन, मंदिर दर्शन, समारोहों और अनकही रस्मों के साथ शुरू और खत्म होते हैं, जो उन्हें एक साथ बांधते हैं। महादेव सिर्फ परिवार का मुखिया नहीं है, बल्कि एक प्यार करने वाला पति और परिवार के हर घटनाक्रम में सहभागी होने वाला गौरवान्वित पिता (तीन बेटों और दो बेटियों का) भी है, जो मानता है कि परिवार को एक साथ काम करना चाहिए,पूजा करनी चाहिए और जश्न मनाना चाहिए।महादेव एंड संस के सामने रहने वाली विद्या की बड़ी बहन भानु (मानसी साल्वी) विरोध में खड़ी है। उसकी अनसुलझी नाराजगी इस दिखने में परफेक्ट दुनिया पर काले साये सा असर डालती है।

महादेव एंड संस’ बनाने वाले प्रोड्यूसर सौरभ तिवारी की परिन मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड जिसका कलर्स के साथ लंबा रिश्ता रहा है.लंबे समय से जुड़ाव रहा है। उनका कहना है, “कलर्स पर महादेव एंड संस के साथ नए साल की शुरुआत करना हमारे लिए सम्मान की बात है।मेरे लिए, यह सिर्फ एक शो नहीं है – यह मेरी ज़िंदगी का एक हिस्सा है।मेरा जन्म और पालन-पोषण उत्तर प्रदेश में हुआ और मैंने हरदोई और लखनऊ के आस-पास काफी समय बिताया है। कहानी उन लोगों से प्रेरित है जिन्हें मैंने बड़े होते हुए देखा, उन भावनाओं से जिन्हें मैंने महसूस किया, और उन रिश्तों से जिन्होंने परिवार के बारे में मेरी समझ को आकार दिया। उत्तर प्रदेश की प्यार, वफादारी, प्राइड और टकराव की अपनी एक अलग भाषा है,और मैं उस दुनिया को उसकी असलियत खोए बिना एक नेशनल प्लेटफॉर्म पर लाना चाहता था। शो को वापस यूपी में लाना ऐसा लगता है जैसे कहानी को उसके सही घर -उस मिट्टी में लौटाना जहाँ इसकी नींव रखी गई थी।

मुखिया महादेव का किरदार निभा रहे शक्ति आनंद कहते हैं, “लोगों ने महादेव एंड संस के लिए जिस तरह का प्यार दिखाया है, वह दिल को छूने वाला है।मैं इसके लिए उनका आभारी हूँ। जब दर्शक इतनी गर्मजोशी से प्रतिक्रिया देते हैं, तो इससे पता चलता है कि उन्हें किरदार भरोसेमंद और भावनात्मक रूप से सच्चा लगा है।

विद्या के किरदार के बारे में बात करते हुए, स्नेहा वाघ ने बताया, “मैं अक्सर उत्तर प्रदेश जाती हूँ.लेकिन यह यात्रा अलग और खास लगी। विद्या उन सभी प्यारी माँओं का मिश्रण है जिन्हें मैंने अपनी ज़िंदगी में देखा है.

भानु के किरदार पर दर्शकों के रिएक्शन के बारे में बात करते हुए मानसी साल्वी ने कहा, “एक एक्टर के तौर पर, दर्शकों को एक ग्रे कैरेक्टर की तारीफ करते देखना बहुत संतोष देता है.

About NW-Editor

Check Also

18 दिन में 84 जगह धंसा यूपी का सबसे महंगा एक्सप्रेसवे, NHAI ने निर्माण कंपनी पर की कार्रवाई

-₹4700 करोड़ की लागत से बने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर लगातार मरम्मत, IIT खड़गपुर करेगी जांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *