Breaking News

कानपुर के फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 4 घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक तीन मंजिला फर्नीचर शोरूम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब 6:30 बजे लगी आग ने कुछ ही देर में पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का घना गुबार करीब दो किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 8 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तीन दिशाओं से आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। एहतियात के तौर पर पुलिस ने गोविंदनगर के पुराने पुल पर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद कर दी, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में कोई बाधा न आए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के समय शोरूम में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

शोरूम संचालक गौरव भसीन ने बताया कि शुरुआती जांच में बिजली के पोल पर हुए शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना सामने आई है। उन्होंने बताया कि हादसे में लगभग दो करोड़ रुपये का फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) दीपक शर्मा ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही फज़लगंज और किदवई नगर समेत विभिन्न फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां तथा विशेष वाटर टेंडर मौके पर भेजे गए। टीम ने समन्वित तरीके से अभियान चलाकर आग को फैलने से रोका और अंततः उस पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

‘क्राइम पेट्रोल’ से ली साजिश की सीख! 15 दिन की प्लानिंग के बाद बुर्का पहन दोस्त की हत्या का आरोप

कानपुर नगर पुलिस ने महज चार दिनों में एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *