फतेहपुर। खागा तहसील के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के पेशकार के खिलाफ अधिवक्ता लामबंद हो गए हैं। संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में शिकायत पत्र देते हुए अधिवक्ताओं ने पेशकार का तत्काल तहसील से स्थानांतरण किए जाने की मांग की।
प्रभारी तहसील दिवस में दिए गए शिकायती पत्र में अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि एसडीएम के पेशकार प्रदीप मिश्रा भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। आरोप है कि वह वादकारियों से रिश्वत लेकर काम करवाते हैं। साथ ही, जातीय आधार पर अधिवक्ताओं के वकालतनामे लगवाते हैं और वादकारियों को भड़काने का काम करते हैं।
अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि पेशकार न्यायालय में नियमित रूप से बैठते तक नहीं हैं और निजी कर्मचारियों के सहारे काम निपटाते हैं। शिकायत में बताया गया कि वह करीब नौ वर्षों से तहसील में तैनात हैं।
अधिवक्ताओं ने मांग की कि पूरे मामले की तत्काल जांच कराई जाए और जांच के बाद पेशकार को तहसील से हटाया जाए। इस दौरान अधिवक्ताओं में मोहम्मद यूसुफ, छेदीलाल, प्रमोद कुमार, आशीष कुमार सिंह सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
News Wani
