Breaking News

फतेहपुर में पुलिस पर फायरिंग के आरोपी नसीम को कोर्ट से राहत, जमानत मंजूर

फतेहपुर। पुलिसकर्मियों पर कथित रूप से फायरिंग कर हत्या के प्रयास के मामले में जेल में निरुद्ध अभियुक्त नसीम पुत्र सत्तार, निवासी तेजानगर, थाना जहानाबाद को जिला न्यायालय से जमानत मिल गई है। अभियुक्त की ओर से अधिवक्ता शिव मोहन शुक्ला एवं अनंत चंदेल ने न्यायालय के समक्ष प्रभावी पैरवी करते हुए जमानत के पक्ष में दलीलें पेश कीं।

मामले के अनुसार बकेवर थाना पुलिस ने 18 अगस्त 2026 को नसीम को पुलिसकर्मियों पर कथित फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस की ओर से उसके खिलाफ पुलिसकर्मियों की हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था।

इसके बाद अभियुक्त की ओर से जिला न्यायालय में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता शिव मोहन शुक्ला और अनंत चंदेल ने न्यायालय के समक्ष मामले के विभिन्न पहलुओं को रखते हुए अभियुक्त को जमानत दिए जाने की मांग की।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने अभियुक्त नसीम का जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया। जमानत आदेश पारित होने के बाद बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने इसे न्यायिक प्रक्रिया में महत्वपूर्ण सफलता बताया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में सीवर लाइन की खुदाई से बढ़ी परेशानी, जलभराव और हादसों का खतरा; शासन से जांच की मांग

फतेहपुर। शहर में सीवर लाइन बिछाने के नाम पर जगह-जगह खोदी गई सड़कें अब लोगों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *