Breaking News

फतेहपुर में किसान यूनियन का स्थापना दिवस, अनिल तालान बोले- किसानों को उपज का उचित मूल्य मिलना जरूरी

फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत गुट) का प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर संगठन के सदस्यों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।

मंगलवार को नहर कॉलोनी परिसर में भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत गुट का स्थापना दिवस जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान ने कहा कि संगठन अराजनैतिक है। किसी सरकार के विरोध में नहीं है और महात्मा टिकैत के अनुयायी हैं।

उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से आह्वान किया कि किसानों ने ही सत्ता सौंपी है। सरकार ने किसानों से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करना होगा। किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिलना चाहिए। एमएसपी के मामले में किसानों के साथ लूट हुई है। स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश लागू होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि करीब 110 लाख करोड़ रुपये किसानों की एमएसपी की लूट हुई है, जबकि 80 वर्षों में किसानों पर 26 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। देश किसानों के बल पर चल रहा है। यदि किसानों को उनकी उपज का उचित एमएसपी मिले तो वे अपना कर्ज चुका सकते हैं।

उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदू-मुस्लिम के नाम पर आपस में दूरियां बढ़ा दी गई हैं। नफरत फैलाई जा रही है। हिंदू-मुसलमानों को अलग करके देश को खुशहाल नहीं रखा जा सकता। देश की खुशहाली का रास्ता खेतों और खलिहानों से होकर गुजरता है।

उन्होंने भूमि अधिग्रहण के नाम पर किसानों के शोषण का आरोप भी लगाया। राकेश टिकैत पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत ने किसानों के साथ छल किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील गुलामी की निशानी है। इससे देश का किसान और कृषि उत्पाद कमजोर होंगे।

उन्होंने कहा कि देश के लिए कुर्बानी देने के लिए किसान हमेशा तैयार रहते हैं। धर्म के नाम पर देश के लोगों को अलग करके सत्ता में अधिक दिनों तक काबिज नहीं रहा जा सकता।

इस मौके पर रामदत्त मिश्रा, राजेंद्र सिंह, रमाकांत, विपिन तिवारी, जय कुमार पांडेय, आमोद मिश्रा, कृष्ण सिंह, जय कुमार सिंह, राजेंद्र प्रजापति, राम बहादुर, नजाकत अली, रिंकी जायसवाल, गोविंद सिंह, पृथ्वी सिंह, संजय, रामलखन, दीपेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में सीवर लाइन की खुदाई से बढ़ी परेशानी, जलभराव और हादसों का खतरा; शासन से जांच की मांग

फतेहपुर। शहर में सीवर लाइन बिछाने के नाम पर जगह-जगह खोदी गई सड़कें अब लोगों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *