Breaking News

स्कूलों में बच्चों को भारतीय संस्कृति और नैतिकता का पाठ पढ़ाएगी संस्कार टीम

फतेहपुर। शहर के पटेल नगर स्थित नीलकंठ पैलेस में संस्कार टीम की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि युवा पीढ़ी में भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विद्यालयों में संस्कार कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यशालाओं के माध्यम से बच्चों को माता-पिता के पूजन सहित जीवन से जुड़े विभिन्न संस्कारों की जानकारी देकर उन्हें संस्कारवान बनाने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में टीम के सदस्य किशन मेहरोत्रा ने कहा कि युवा पीढ़ी देश की धरोहर है। उनमें संस्कारों के विभिन्न रंग भरने की जिम्मेदारी हम सभी की है। राजेंद्र साहू ने बताया कि पिछले वर्ष भी संस्कार टीम की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और संस्कार कार्यशालाओं का आयोजन किया गया था। अब नई टीम इन गतिविधियों को दोबारा गति प्रदान करेगी।

वहीं चंद्रभान सिंह त्यागी ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का ज्ञान देना बेहद जरूरी है। संस्कार टीम इस दिशा में विद्यालयों के माध्यम से सकारात्मक पहल करेगी।

बैठक में जीपी मिश्रा, सीमा बाजपेयी, किशन मेहरोत्रा, राजेंद्र साहू, चंद्रभान सिंह त्यागी, राहुल मिश्रा, राजकुमार, शिव कुमार और तनुज बाजपेयी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

सूअरों को घर से निकालने को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसियों के हमले में बुजुर्ग समेत तीन घायल

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के बवारा गांव में घर के अंदर सूअर घुसने का विरोध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *