Breaking News

भाजपा जिला महामंत्री ने निपुण छात्रों को किया सम्मानित

– कंपोजिट विद्यालय ढोड़ियाही में मनाया गया वार्षिकोत्सव
– निपुण छात्रों को सम्मानित करते भाजपा जिला महामंत्री।
फतेहपुर। तेलियानी विकास खंड शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय ढोड़ियाही में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े ही हर्षाेल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल द्वारा मां भगवती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ की गई। इसके बाद विद्यालय परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों का दिल जीत लिया। मुख्य अतिथि का स्वागत प्रधानाध्यापिका साधना सचान द्वारा बैच अलंकरण कर किया गया। मुख्य अतिथि पुष्पराज पटेल ने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने, अनुशासन में रहने और मेहनत से पढ़ाई करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही उज्जवल भविष्य की कुंजी है। इस अवसर पर निपुण भारत अभियान के अंतर्गत दक्षता प्राप्त बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुरेंद्र तिवारी, प्रधानाध्यापिका साधना सचान, एसएमसी अध्यक्ष, शिक्षक योगेंद्र कुमार, रश्मि अग्निहोत्री, बीना देवी, दिव्या पटेल, रीना सिंह, निशा वर्मा, संतराज, प्रीति त्रिपाठी, अर्चना देवी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीण मौजूद रहे। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम ने विद्यालय को शिक्षा, संस्कार और संस्कृति का जीवंत मंच बना दिया, जिसे देखकर हर कोई सराहना करता नजर आया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में खेत के पेड़ पर मिला 38 वर्षीय युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के शिववंश का पुरवा गांव में रविवार को उस समय हड़कंप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *