शुभाष चौक की सफाई कर नेताजी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

– जन उद्योग व्यापार मंडल ने गंदगी पर जताई नाराजगी
– शुभाष चौक की सफाई कर नारेबाजी करते जन उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
फतेहपुर। जन उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान के नेतृत्व में पत्थरकटा चौराहा शुभाष चौक पार्क में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर माल्यार्पण करने पहुंचे। देखा कि पार्क के बाहर एवं अंदर गंदगी है। नगर पालिका की तरफ़ से किसी भी प्रकार कोई सफाई नहीं की गई और न ही चूना छिड़काव कराया गया। गंदगी देखकर प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान ने अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ हाथों में झाड़ू, पोंछा लेकर खुद सफाई में जुट गए और पानी डालकर पार्क की धुलाई करते हुए नगर पालिका मुर्दाबाद, व्यापार मण्डल जिंदाबाद, सुभाष चन्द्र बोस अमर रहे के नारे लगाए। तत्पश्चात सभी पदाधिकारिओं ने सुभाष प्रतिमा पर बारी-बारी से माला पहनाकर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को याद करते हुए जन्मदिन मनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू हयारण, अभिषेक रायजादा, अंगद सिंह चंदेल, राकेश मौर्य, शोनू ठाकुर, देवनाथ धाकड़े, आशीष सरन, मिन्टू सोनी, हिमांशु दिक्षित, अनिल अग्निहोत्री, बुद्धराज धाकड़ी, राजा सिंह कछवाह सहित दर्जनों व्यापारी नेता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

छाता मिले तो ठेला संचालकों के खिले चेहरे

– रेडक्रास की आजीवन सदस्य आसमा के सहयोग से हुआ वितरण – ठेला संचालक को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *