Breaking News

स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन के प्रति वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कराएं प्रतिभाग:- डीआईओएस

 

फिरोजाबाद:- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के तत्वाधान में जिलाधिकारी फिरोजाबाद रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद शत्रोहन वैश्य एवं जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद धीरेन्द्र कुमार की सहमति एवं निर्देशन में विज्ञान लोकप्रियकरण संचार कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन के प्रति वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कृषक इंटर कॉलेज, पचोखरा, टूंडला में 24 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। डीआईओएस धीरेंद्र कुमार ने जनपद के सभी बोर्डो के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे अपने विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को 24 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे कृषक इंटर कॉलेज, पचोखरा, टूंडला में अपने मार्गदर्शक शिक्षक के साथ प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें। जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य विषय स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन है। जिसमें स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन पर विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान कार्यक्रम, विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, पोस्टर प्रतियोगिता, नाटिका, विज्ञान शपथ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जनपद के सभी बोर्डो के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया है कि इस वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को समय से प्रतिभाग कराकर उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण में वृद्धि करें। सभी प्रतिभागियों को जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा योजना’ का बड़ा कैंप, तेजी से बनाए जा रहे ‘स्टेट हेल्थ कार्ड’

फिरोजाबाद । जनपद फिरोजाबाद के समस्त राजकीय कर्मचारियों, सेवानिवृत्त पेंशनरों तथा उनके आश्रित परिजनों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *