Breaking News

ओम जन सेवा संस्थान के रक्तदान शिविर में 53 लोगों ने किया रक्तदान, समाजसेवा के साथ मनाया गया अध्यक्षा का जन्मदिवस

कानपुर, । ओम जन सेवा संस्थान एवं पावन गंगा सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में जाजमऊ स्थित राम औतार महाना सामुदायिक केंद्र, जे.के. कॉलोनी में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाजसेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए 53 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि थैलेसीमिया सहित कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
कार्यक्रम की संयोजक एवं ओम जन सेवा संस्थान की अध्यक्षा शिव देवी अग्रहरि (सीमा) ने बताया कि उनकी संस्था पिछले 9 वर्षों से निरंतर समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। एक यूनिट रक्त तीन लोगों का जीवन बचा सकता है। रक्तदान से शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता और 24 घंटे के भीतर शरीर में रक्त का पुनः निर्माण शुरू हो जाता है। साथ ही रक्तदान से पहले होने वाली स्वास्थ्य जांच कई बीमारियों का समय रहते पता लगाने में भी सहायक होती है।” उन्होंने 18 से 60 वर्ष तक के स्वस्थ लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की।
संस्थान ने शिविर के लिए 51 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन लोगों के उत्साह और सहभागिता से 53 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ, जिससे लक्ष्य से अधिक रक्तदान कर समाज के प्रति जागरूकता और सेवा भावना का परिचय दिया गया।
शिविर के दौरान संस्था की अध्यक्षा शिव देवी अग्रहरि (सीमा) का जन्मदिवस भी केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित सभी अतिथियों एवं समाजसेवियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर पार्षद कैलाश पांडे, शैलेंद्र गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, ऋषभ वाजपेयी, धर्मेंद्र चौरसिया, अभिषेक ठाकुर, रोहित पटेल, अभिषेक यादव, रोहन पांडे, आयुष शुक्ला, आलोक तिवारी, ईशान मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं रक्तदाता उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

कानपुर में पेंट कारोबारी की संदिग्ध मौत, बेडरूम में मिला शव; दुर्गंध आने पर हुआ खुलासा

कानपुर के बर्रा विश्व बैंक क्षेत्र में सोमवार को एक पेंट कारोबारी का शव उनके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *