Breaking News

बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार घायल

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बकन्धा गांव की मोड़ पर बाइको की भिडेंत में एक बाइक सवार घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र की देवीगंज मोहल्ला निवासी राजेश सिंह चौहान का 24 वर्षीय पुत्र सुधांशु सिंह चौहान बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जब वह कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर बकन्धा गांव की रोड पर पहुंचा तभी दूसरे बाइक सवार की टक्कर से सुधांशु रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, पति-ससुर पर मारपीट और जहर खिलाने का आरोप

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 27 वर्षीय महिला ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *