Breaking News

चित्रकूट दर्शन के लिए वैश्य समाज के श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

फतेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता के नेतृत्व में समाज के लोगों की एक बस गुरु पैलेस से चित्रकूट के लिए रवाना हुई। बस को भाजपा के जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और सभी भक्तों को शुभकामनाएं दीं। सभी भक्त कामतानाथ बाबा के जयकारे लगाते हुए चित्रकूट के लिए रवाना हुए।

राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि चित्रकूट में बाबा कामतानाथ के दर्शन करते हुए सभी लोगों ने कामतानाथ बाबा से विश्व शांति की प्रार्थना की। इस दौरान मातृशक्तियों की भी उपस्थिति रही।

चुरियानी निवासी उदय गुप्ता द्वारा चित्रकूट में राम झरोखा चित्रकूट पीठाधीश्वर 1008 स्वामी राम स्वरूपाचार्य के आश्रम में भंडारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा 19 अगस्त से 25 अगस्त तक जारी रहेगा।

इस अवसर पर संजय गुप्ता, गुरु प्रसाद गुप्ता, शिवम गुप्ता, आशीष गुप्ता, रज्जन गुप्ता, राजू मोदनवाल, कविता गुप्ता, नम्रता गुप्ता, नैन्सी गुप्ता, प्रीतिजा गुप्ता, सुमन गुप्ता, ज्योत्सना गुप्ता, रेखा गुप्ता, सीमा गुप्ता, जागृति, बबिता, गीता गुप्ता, मधु गुप्ता, रेखा गुप्ता आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, दोषी को उम्रकैद की सजा

फतेहपुर। दहेज हत्या के मामले में प्रभावी पुलिस पैरवी और वैज्ञानिक विवेचना के आधार पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *