Breaking News

अजगवां वार्ड सभासद ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

अमान जाफरी

जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते सभासद विवेक सिंह उर्फ सुशील यादव।
फतेहपुर। नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले अजगवां के लेखपाल हरिगोविंद सिंह एवं वार्ड नं 1 के सभासद विवेक सिंह उर्फ सुशील यादव ने गरीब, बेसहारा, विधवा महिलाओं व पुरुषों के बीच कंबल वितरण किया। आधा सैकड़ा लोग लाभान्वित हुए। जिससे गरीब लोगों के चेहरे खिल गए।
वार्ड सभासद विवेक सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में भीषण ठण्ड पड़ रही है। ऐसे में जरूरतमंद व बेसहारा लोगों को सबसे अधिक दरकार कंबल व गर्म कपड़ों की होती है। इसलिए उन्होने व लेखपाल से मिलकर कंबल वितरण का कार्य किया है। आगे भी यह कार्य जारी रहेगा। उन्होने कहा कि जिले की स्वयंसेवी संस्थाएं व जनप्रतिनिधि इस कार्य में आगे बढ़कर आएं। इस मौके पर रंजीत यादव, वीरेंद्र, संदीप के अलावा बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में कच्ची छत बनी काल, मलबे में दबकर 55 वर्षीय महिला की मौत

फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव चिल्ली में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *