Breaking News

जनपद में प्रशासन की निगरानी में रहे सभी कांग्रेस नेता

-पुलिस की निगरानी में शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा।
फतेहपुर। वाराणसी में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर कांग्रेस द्वारा उनके विरोध के भय से जहां एक ओर पूरे प्रदेश में प्रशासन ने कांग्रेसियों को निरुद्ध कर रखा तो वहीं जनपद में जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी, शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा, प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे, एआईसीसी सदस्य शिवाकांत तिवारी, उपाध्यक्ष हिदायत उल्ला खां, मांडुरी रावत, फजलुर रहमान, खागा में कलीम उल्ला सिद्दीकी, सोहराब प्रधान, मो. कासिम, गयासुद्दीन, वही बिन्दकी से बाबर खान सहित सैकड़ों नेताओं के घर पुलिस की मुस्तैदी बनी रही। कार्यवाही से आक्रोशित जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि ऐसी प्रशासनिक कार्यवाही लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाना है। इससे कांग्रेस डरने वाली नहीं है। अब अगर लोकतंत्र की रक्षा के लिए कदम उठाया है वह पीछे हटने वाला नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि देश को आजादी देने वाली कांग्रेस अंग्रेजी से नहीं डरी तो ये तो लुटेरे हैं ये खुद ही अपने दुष्कर्मों से उखड़ जायेंगे। शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने कहा कि ये अघोषित आपातकाल है जिस तरह से पूरे देश को अंधेरे में रखकर व्यक्तिगत स्वार्थ में लूटा गया है भारत के इतिहास में काले अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने हरदम विपरीत परिस्थितियों में जनता के बीच रहकर उसकी मूल भूत समस्याओं को समझने का प्रयास किया और आगे भी करती रहेगी।

About SaniyaFTP

Check Also

फतेहपुर में मतदाता सूची दुरुस्त करने की तैयारी तेज, 18 साल के युवाओं को मिलेगा वोटर बनने का मौका

फतेहपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *