Breaking News

फतेहपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर हमले से रोष, 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो हड़ताल की चेतावनी

-आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर जानलेवा हमले से साथी नाराज
– गिरफ्तारी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
फोटो परिचय- (2) एसपी को शिकायती पत्र देने जातीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां।
फतेहपुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर हुए जानलेवा हमले के आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां हड़ताल पर चली जाएंगी और पुलिस कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगी।
संघ की जिलाध्यक्ष रेहाना परवीन, जिला महामंत्री संगीता द्विवेदी एवं जिला उपाध्यक्ष विमला देवी की अगुवई में नाराज कार्यकत्रियों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 21 जुलाई को कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव निवासी आंगनबाड़ी कार्यकत्री पूनम देवी पर गांव के ही एक व्यक्ति ने ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में उनके सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जबकि एक हाथ की तीन जगह हड्डी टूटने की बात भी कही गई है। घायल कार्यकर्ता का उपचार सरकारी अस्पताल में जारी है। ज्ञापन में बताया गया है कि घटना के संबंध में थाना कल्याणपुर में मुकदमा संख्या 272/2026, धारा 109, 115, 352 एवं 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है, लेकिन अब तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसे लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने पुलिस प्रशासन से आरोपित की तत्काल गिरफ्तारी एवं सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संगठन का कहना है कि यदि निर्धारित समय के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सामूहिक हड़ताल करेंगी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

About NW-Editor

Check Also

जंतर-मंतर छात्र प्रकरण: फतेहपुर के अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति से सीबीआई जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

– राष्ट्रपति से घटना की सीबीआई जांच व दोषियों पर कठोर कार्रवाई की उठाई मांग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *