– सीएम के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों पर मंथन
-अपना दल एस सांस्कृतिक मंच की बैठक मंे भाग लेते अतिथि।
फतेहपुर। अपना दल (एस) कार्यालय चित्रांशनगर में शुक्रवार को सांस्कृतिक मंच की समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष आलोक पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव लाखन सिंह पटेल व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित फतेहपुर दौरे की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष आलोक पांडेय ने सांस्कृतिक मंच की 26 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में सांस्कृतिक मंच की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। बैठक के दौरान पार्टी कार्यालय में पूर्व की भांति जनसुनवाई भी आयोजित की गई। प्रदेश सचिव लाखन सिंह पटेल और सदर विधानसभा अध्यक्ष शिवांश पटेल ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उनके शीघ्र समाधान का प्रयास कराया। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष बृजेश पाल, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राणा, सदर विधानसभा अध्यक्ष शिवांश पटेल, श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीपु पटेल, प्रदेश सचिव लाखन सिंह पटेल, गुलाब सिंह, राम खेलावन राठौर, रामप्रकाश लोधी, रोहित प्रजापति, मनोज कुमार सिंह, सुखराम, संजय कुमार, डॉ. एन.आर. शर्मा, चिकित्सा मंच के जिला अध्यक्ष डॉ. सर्वेश पटेल, शिवकुमार, प्रदीप कुमार, आरिफ खान, अखिलेश, कैलाश सिंह, प्रदीप, कुलवंत सिंह, त्रिभुवन शर्मा, विनोद कुशवाहा, मीडिया सचिव पप्पू वर्मा, अभिनेष मौर्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 512;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 36;
News Wani