Breaking News

अर्पिता के सेवाभाव ने जीता सबका दिल

– वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कराया स्वादिष्ट भोजन
– वृद्धाश्रम में सेवाभाव करतीं छह वर्षीय अर्पिता।
फतेहपुर। भोजन जन सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को जमालपुर मवइया स्थित वृद्धजन आवास में रह रहे बुजुर्गों के लिए सेवा एवं सम्मान का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन कराया गया। समिति के सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनका हालचाल जाना और आत्मीयता के साथ भोजन वितरण किया। कार्यक्रम की सबसे भावुक और प्रेरणादायक झलक उस समय देखने को मिली जब मात्र 6 वर्षीय बालिका अर्पिता राय ने अपने नन्हें हाथों से बुजुर्गों को भोजन परोसा। अर्पिता के सेवा भाव, संस्कार और मासूमियत ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। बुजुर्गों ने बच्ची को ढेरों आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भोजन जन सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था समय-समय पर जरूरतमंदों, असहायों एवं बुजुर्गों की सेवा के लिए सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। संस्था का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना है। इस अवसर पर समिति के संस्थापक कुमार शेखर, कमलेश कुमार, करन कुमार, बुद्धराज सिंह, ईशु, कोमल, आशू देवी, देवरती, झूरी लाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

राज्यमंत्री ने सीएम से की शिष्टाचार भेंट

– प्रदेश के विकास व जनसेवा के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता – सीएम से शिष्टाचार भेंट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *