Breaking News

किशोरी मेले में भेदभाव व लैंगिक समानता पर किया जागरूक

– किशोरियों को आगे बढ़ाने के लिए किया प्रेरित
किशोरी मेला में प्रतिभाग करते संस्था के लोग व किशोरियां।
फतेहपुर। निशान वेलफेयर सोसाइटी की ओर से तेलियानी विकास खण्ड के ग्राम नसीरपुर में किशोरी मेला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था की प्रबंधक रुबीना के अलावा पूरी टीम ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का आयोजन सलाहउद्दीन ने किया। साथ ही ग्राम प्रधान गुडिया देवी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहू व कम्पोजिट स्कूल के शिक्षक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
किशोरियों ने मेले में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उनके द्वारा बनाए गए चार्टों में भेदभाव, लैंगिक समानता एवं अन्य सामाजिक विषयों को बहुत सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया। किशोरियों ने आत्मविश्वास के साथ यह संदेश दिया कि हम भी किसी से कम नहीं हैं। कार्यक्रम के दौरान रुबीना एवं कम्पोजिट स्कूल की शिक्षिकाएं रीना, रेहाना आदि ने किशोरियों का उत्साहवर्धन किया। उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। अंत में किशोरियों को उपहार भी प्रदान किए गए, जिससे वे अत्यंत प्रसन्न और उत्साहित नजर आईं। यह किशोरी मेला किशोरियों के आत्मविश्वास, जागरूकता और सामाजिक भागीदारी को बढ़ाने में एक सफल एवं प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में किसानों के लिए बड़ा मौका, कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए 21 अगस्त को होगा चयन

फतेहपुर। वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि विभाग की कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के तहत अनुदान पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *