Breaking News

युवा साहित्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए आयुष गुप्ता

– प्रयाग संगीत समिति प्रयागराज में आयोजित सम्मान समारोह में मिला सम्मान
– आयुष गुप्ता को सम्मानित करते वैश्य महासमिति के पदाधिकारी।
फतेहपुर। आयुष गुप्ता युवा साहित्य रत्न पुरस्कार से हुये सम्मानित, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ की ओर से प्रयाग संगीत समिति प्रयागराज में आयोजित सम्मान समारोह में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश द्वारा सम्मान किया गया। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुये सम्मान किया। ग्राम शाह निवासी ललित कुमार गुप्ता के बेटे आयुष गुप्ता ने युवा साहित्य रत्न पुरस्कार प्राप्त कर परिवार एवं जनपद का गौरव बढाया। महासमिति के पदाधिकारियों ने आयुष के घर जाकर माला पटका एवं प्रशस्ति पत्र देते हुये मुह मीठा कराया तथा समाज एवं जनपद का गौरव बढाने पर बधाई दी। महासमिति के जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता ने कहा कि आयुष ने इंटरमीडिएट की पढाई सरस्वती विद्या मंदिर वीआईपी रोड से पूरी करने के उपरांत इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक एवं परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की। इसके साथ साथ वर्तमान में यूपीएससी की तैयारी प्रयागराज में रहकर कर रहे है। उनकी इस उपलब्धि पर जनपद एवं समाज गौरवांवित हुआ है। महासमिति के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा कविता लेखन प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर की आयोजित की गई थी जिसमें पूरे देश से 11 हजार बच्चों ने सहभागिता निभाई थी जिसमें आयुष को स्त्री विमर्ष पर लेख लिखना था जो कि आनलाइन परीक्षा हुई थी। उस कविता लेखन पर आयुष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रयाग संगीत समिति प्रयागराज में आयोजित सम्मान समारोह में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश द्वारा शील्ड प्रदान कर सम्मान किया गया। इस मौके पर संजय गुप्ता, सुशील गुप्ता फौजी, लक्ष्मी गुप्ता, आनंद गुप्ता, सुधीर गुप्ता, साजन गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने उठाई वेतन वृद्धि व सुविधाओं की मांग

– समान कार्य के लिए समान वेतन व ईएसआई कार्ड किया जाए जारी – बैठक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *