Breaking News

सीएम योगी के जन्मदिन पर सजेगी भजन-आरती की महफिल

– बांके बिहारी मंदिर में होगा आयोजन, पूर्व विधायक विक्रम सिंह होंगे मुख्य अतिथि
– बैठक करते विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी।
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षा पीठाधीश्वर गोरखपुर योगी आदित्यनाथ महाराज के 55 वें जन्मदिन के पावन अवसर पर जनपद में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में आगामी पांच जून को सांय पांच बजे से शांतीनगर स्थित सिद्धपीठ श्री बांके बिहारी मंदिर में भव्य भजन, आरती, प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन को बेहद गरिमामयी और उत्सव के रूप में मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धार्मिक अनुष्ठान में सदर विधानसभा के पूर्व विधायक विक्रम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान भगवान बांके बिहारी के दरबार में भजनों की अमृत वर्षा होगी, जिसके बाद महाआरती का आयोजन कर मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की जाएगी। इसके उपरांत उपस्थित भक्तों और आमजन के बीच बड़े स्तर पर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। आयोजक मंडल ने जनपद के सभी सम्मानित स्वजनों, संतों, प्रबुद्ध नागरिकों और संगठन के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय पर सिद्धपीठ श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर इस पावन भजन एवं आरती कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं और आयोजन को सफल बनाएं।

About NW-Editor

Check Also

आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने उठाई वेतन वृद्धि व सुविधाओं की मांग

– समान कार्य के लिए समान वेतन व ईएसआई कार्ड किया जाए जारी – बैठक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *