नई दिल्ली। तमिलनाडु में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि AIADMK में सब कुछ ठीक नहीं है। अब फ्लोर टेस्ट से कुछ घंटों पहले ही AIADMK दो धड़ों में बंटती दिख रही है। इसमें से एक गुट विधायक सीवी शनमुगम के नेतृत्व वाला है, जिसने टीवीके के समर्थन का एलान किया है।
शनमुगम ने कहा कि पूर्व मंत्री S.P. वेलुमणि AIADMK के विधानसभा नेता के तौर पर काम करेंगे, जबकि C. विजयभास्कर को पार्टी का व्हिप नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पहले ही प्रोटेम स्पीकर को इस बारे में पत्र सौंप दिया है।

क गुट विधायक सीवी शनमुगम के नेतृत्व वाला है, जिसने टीवीके के समर्थन का एलान किया है
टीवीके के समर्थन का एलान
शनमुगम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘AIADMK की स्थापना DMK के विरोध में हुई थी। 53 साल तक हमने डीएमके के खिलाफ राजनीति की। ऐसे में डीएमके के समर्थन से एआईएडीएमके की सरकार बनाने का प्रस्ताव ज्यादातर सदस्यों को मंजूर नहीं था। इसलिए इसका विरोध किया गया।’
शनमुगम ने कहा कि DMK के साथ गठबंधन से AIADMK खत्म हो जाएगी। हमने TVK को समर्थन देने का फैसला किया है। उन्होंने विधायकों की बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि AIADMK के ज़्यादातर विधायकों ने एक प्रस्ताव पारित किया कि AIADMK चुनाव में अकेले उतरेगी। AIADMK बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ेगी। हम अभी बिना किसी गठबंधन के हैं और आने वाले दिनों में हमें अपनी पार्टी को फिर से मज़बूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब से, AIADMK के मामले में, पिछले चुनावों में हमें लगातार हार का सामना करना पड़ा है। किसी एक व्यक्ति पर दोष मढ़ने के लिए कोई और संस्था नहीं है। हम जनादेश को स्वीकार करते हैं और मिलकर हार को भी स्वीकार करते हैं। हमें सभी से सलाह-मशविरा करके इस बात पर शोध करना चाहिए कि हम क्यों हारे।
News Wani
