Breaking News

लिफ्ट देने पर भड़के दबंग, दूध कारोबारी को वाहन से खींचकर पीटा; नकदी और सोने की चेन गायब होने का आरोप

अमौली, फतेहपुर। सवारी को लिफ्ट देना एक दूध कारोबारी को भारी पड़ गया। अमौली तिराहे के पास कुछ दबंग वाहन चालकों ने दूध से लदे वाहन को रोककर कारोबारी को नीचे खींच लिया और उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने तीन लोगों पर करीब 20 हजार रुपये की नकदी और सोने की चेन गायब करने का आरोप लगाते हुए अमौली चौकी में तहरीर दी है।

चांदपुर थाना क्षेत्र के भदौली गांव निवासी सुनील कुमार वर्मा पुत्र देवी दयाल वर्मा दूध का कारोबार करते हैं। सुनील के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 6:40 बजे वह रोज की तरह अमौली चौराहे से कानपुर दूध लेकर जा रहे थे। इसी दौरान एक सवारी ने उनसे लिफ्ट मांगी। उन्होंने अपना दुग्ध वाहन रोककर सवारी को उसमें बैठा लिया।

आरोप है कि अमौली तिराहे के पास सवारी को लिफ्ट देने से नाराज कुछ लोगों ने सुनील के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उन्हें वाहन से नीचे खींच लिया गया और लाठी-डंडों से पीटा गया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

सुनील का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनकी जेब से दूध की बिक्री के करीब 20 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके अलावा गले में पहनी सोने की चेन भी मारपीट के दौरान गिर गई या आरोपित उसे लेकर चले गए। पीड़ित ने अमौली चौकी प्रभारी को तहरीर देकर मामले की जांच कराने और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

About NW-Editor

Check Also

लद्दाख की मांगों पर फिर गरमाया माहौल, सोनम वांगचुक ने आंदोलन की दी चेतावनी

नई दिल्ली। लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार के साथ हुई बातचीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *