Breaking News

फतेहपुर में 21 वर्षीय युवती की मौत से मचा हड़कंप, घर के किचन में मिला शव

फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के मैवली गांव में रविवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब 21 वर्षीय युवती ने किचन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार रामकिशोर यादव पुत्र ननकाई ने पुलिस को दी गई सूचना में बताया कि उनकी बेटी निशु (21) रविवार की शाम घर के किचन में थी। इसी दौरान उसने फांसी लगा ली। परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही ललौली थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राव और बहुआ चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

परिजनों के मुताबिक युवती ने किस वजह से यह कदम उठाया, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

11वें आयुर्वेद दिवस पर एकीकृत स्वास्थ्य सम्मेलन, ‘रन फॉर आयुर्वेद’ से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. के.के. पांडेय सम्मानित, रेड क्रॉस सोसाइटी ने चिकित्सकों को भेंट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *