Breaking News

क्रिकेट टूर्नामेंट का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया शुभारम्भ

फतेहपुर। मंगलवार को विनय तिवारी सभासद सिविल लाइन एवं पुष्पराज पटेल महामंत्री भाजपा द्वारा स्व० विजय बहादुर वर्मा (पटेल) एवं स्व० श्रीमती लीला तिवारी पूर्व सभासद सिविल लाइन की पुण्य स्मृति पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल द्वारा किया गया। प्रथम दिवस के खेल में महमूदपुर इलेवन्स और खम्भापुर इलेवन्स के बीच खेला गया जिसमें महमूदपुर इलेवन्स ने जीत दर्ज की। इस मैच में मैन आफ द मैच सलमान को मिला। विक्रम सिंह चंदेल और बच्चा तिवारी द्वारा अंपायर की भूमिका निभाई गयी। टूर्नामेंट शुभारंभ में विक्रम चंदेल, अभिषेक शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, अमित शिवहरे, नीरज सिंह, उदय लोधी, स्वरूपराज सिंह जूली, ओम मिश्रा, पवन द्विवेदी पुष्पराज पटेल, संजय पाण्डेय, विनय तिवारी, ऋतिक पाल, अतीश पासवान, सैंकी नागर, संतोष पटेल, विपिन तिवारी, सूर्यप्रकाश मिश्रा, शिवम द्विवेदी, धीरेन्द्र तिवारी मौजूद रहे ।

About NW-Editor

Check Also

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने रास्ते में तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। तीन दिन पूर्व नलकूप से घर लौट रहे 62 वर्षीय बुजुर्ग को अज्ञात वाहन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *