Breaking News

पुलवामा में शहीद हुए जवानों की याद में किया रक्तदान

फतेहपुर। पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 19 स्वेच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी रवींद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी ने किया। यह शिविर 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चला। जिसमें 19 स्वेच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इसके अलावा, 25 रक्तदाताओं ने अगले रक्तदान शिविर में रक्तदान हेतु अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। इस मौके पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के गुरमीत सिंह, राजेश मौर्या और जिला चिकित्सालय रक्तकेंद्र के डॉक्टर अभिषेक सिंह, दीपाली वर्मा, ब्रज किशोर, संतोष राजपूत, गोविंद सिंह और कमला प्रसाद ने सहयोग किया। साथ ही, मेडिकल कॉलेज फतेहपुर के छात्रों ने भी इस आयोजन में भाग लिया। रक्तदान करने वालों में मो. राशिद, अम्बेश मिश्रा, सावन गुप्ता, नीरज कुमार, विवेक मिश्रा, सक्षम, मनोज मिश्रा मनु, जय करन, हबीबुल, अजय, प्रतीक चौरसिया, अभिषेक प्रजापति, भूपेंद्र, मनोज मौर्य, अभिषेक, आयुष, ऋषभ और अनिल शामिल थे।

About NW-Editor

Check Also

नहर में गिरने से 70 वर्षीय महिला की मौत, सुबह बरामद हुआ शव; परिजनों में मचा कोहराम

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मंडराव नहर पुलिया के समीप मंगलवार को नहर में डूबने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *