Breaking News

रिश्तों में खूनखराबा: नाराज़ दामाद का तांडव—ससुर पर जानलेवा हमला, साले को रातभर बंधक बनाकर पीटा, पत्नी की गुहार भी बेअसर

एटा के अलीगंज में नयागांव थाना क्षेत्र के गांव नगला भगू में एक युवक ने फावड़े से हमलाकर अपने ससुर को घायल कर दिया। साथ ही पत्नी के भाई को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। जिसको पुलिस ने पहुंचकर मुक्त कराया। पारिवारिक मामला होने पर थाने में पीड़ित पक्ष ने शिकायत नहीं की है।  गंभीर रूप से घायल मैनपुरी जिले के कुरावली कस्बे के कौआ टोला निवासी राजेश ने वर्ष 2017 में अपनी बेटी प्रियंका की शादी नगला भगू के अनुराग रतन से की थी।

ससुराल के उत्पीड़न से परेशान होकर प्रियंका ने मंगलवार को अपने पिता से फोन पर शिकायत की। जिस पर राजेश बेटे कुलदीप के साथ मंगलवार की देर रात बेटी की ससुराल पहुंच गए। वार्ता के समय गुस्साए अनुराग ने फावड़े से अपने ससुर राजेश पर हमलाकर उनका सिर फाड़ दिया। सिर से लहू की धारा बहने पर प्रियंका और कुलदीप घबरा गए।  आरोप है कि अनुराग और उसके परिजनों ने कुलदीप को बंधक बनाकर रात भर बेरहमी से पीटा। इसकी जानकारी पर पहुंची 112 डायल पुलिस ने हस्तक्षेप कर बंधक पिता-पुत्र को मुक्त कराकर अस्पताल पहुंचाया। घायल राजेश ने बताया उनका दामाद अनुराग उनकी बेटी को आए दिन उत्पीड़न करता है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने कहा तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

“ऑनलाइन मीटिंग में अचानक शिक्षिकाओं के सामने टीचर…सस्पेंड”

उत्तर प्रदेश:  एटा जिले में शिक्षा विभाग से जुड़ी एक अजीबोगरीब और हैरान कर देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *