Breaking News

महराजगंज में ट्रेलर ने पति-पत्नी और 7 महीने की मासूम को रौंदा, अस्पताल जाते वक्त हुई मौत

महराजगंज में गुरुवार को एक बाइक से जा रहे परिवार के 3 लोगों को तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंद दिया। हादसे में पति-पत्नी और 7 महीने की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों के सिर फट गए। हेलमेट पहने होने के बावजूद बाइक चला रहे पति की भी जान नहीं बची। पति-पत्नी बीमार बेटी का इलाज कराने अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान हादसा दुआ। भाग रहे ट्रेलर के ड्राइवर को पुलिस ने 12 किलोमीटर तक ट्रेस करते हुए गिरफ्तार किया। हादसा जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर चंदुरियां थाना क्षेत्र हुआ

अब पूरा मामला विस्तार से… थाना कोठीभार के पकड़ी भारतखंड में रहने वाले नौशाद (28) की बेटी शहजादी (7 महीने) की तबीयत खराब थी। गुरुवार दोपहर नौशाद बेटी को लेकर पत्नी सलेहा (26) के साथ अस्पताल जा रहा था। तीनों बाइक से निकले थे। इस बीच, नौशाद किसी काम से सिंदुरिया थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठे के पास रुके गए। काम निपटाने के बाद वह आगे बढ़े, तो बलुही धूस गांव के पास गिट्टी लदे ट्रेलर (बीआर 28 जीबी 9110) ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

इससे पत्नी और बेटी पहिए के नीचे आ गए। जबकि नौशाद सिर के बल करीब 4 फीट दूर जा गिरे। हादसे में तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क पर खून ही खून फैल गया। हेलमेट पहने होने के बावजूद नौशाद का सिर फट गया। राहगीरों की सूचना पर सिंदुरिया थाना प्रभारी राजकुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एएसपी सिद्धार्थ ने बताया- हादसा तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर से हुआ है। ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

12 किलोमीटर दूर पकड़ा गया ट्रेलर चालक:  थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया- हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लोगों से ट्रेलर का नंबर पता चला। इसके बाद सर्विलांस और आसपास के थानों की मदद से चालक को घटनास्थल से 12 किलोमीटर दूर घुघुली थाना क्षेत्र के पकड़ी विशुनपुर के पास पकड़ लिया गया। ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है।

4 साल पहले हुई थी शादी: घरवालों ने बताया- नौशाद दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई दिल्ली में परिवार के साथ रहता है। वह प्राइवेट जॉब करता है। वहीं नौशाद घर पर ही रहकर पिता के साथ खेती-बाड़ी करता था। 4 साल पहले ही उसकी शादी सलेहा से हुई थी। शहजादी उसकी इकलौती बेटी थी।

About NW-Editor

Check Also

‘बेटी भूखी क्यों गई?’— इस बात पर बेकाबू हुआ पिता, नहा रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला, घर में मचा हड़कंप

बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव में खाना न बनने और बिना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *