Breaking News

फतेहपुर में बसपा ने संगठन की समीक्षा की, 9 अक्टूबर के लखनऊ कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं को जुटने के निर्देश

फतेहपुर। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर एवं बूथ स्तर के संगठन की गहन समीक्षा की गई। संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में आगामी 9 अक्टूबर को बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर लखनऊ स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर आयोजित होने वाले पुष्पांजलि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव सूर्य भवन फौजी ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि प्रयागराज मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी एवं पूर्व एमएलसी नौशाद अली रहे। वरिष्ठ अतिथि के रूप में प्रयागराज मंडल के मंडल जोन प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि नौशाद अली ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की सरकार में ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के अंबेडकरवादी सिद्धांत और नीति पर चलते हुए शिक्षा, सुरक्षा, चिकित्सा, विकास, रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किए गए।

जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट ने कहा कि जनपद का संगठन पूरी तरह तैयार है। 9 अक्टूबर को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचकर कांशीराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

बैठक में महेश मिश्रा, मोहम्मद हाशिम, रोशन लाल, गाजी अब्दुर रहमान गनी, चेतराम गौतम, रामहित प्रियदर्शी, सतीश पासी, मनोज गौतम, रमेश चंद्र गौतम, सिब्तैन अहमद, विवेक राज, गौतम राव, हरिपाल कुरील, गुलाब पासी और एमपी भास्कर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, स्कूलों के एमडीएम और दूध के 14 नमूने जांच को भेजे

फतेहपुर। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के आदेश और सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय वीरेंद्र सिंह कुशवाहा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *