Breaking News

मुराइनटोला पावर हाउस में लगे ट्रांसफार्मर का बुस फटा

– साढ़े सात घंटे विद्युत आपूर्ति रही बाधित
– ट्रांसफार्मर को दुरूस्त करवाते अधिशाषी अभियंता।
फतेहपुर। शहर के मुराईन टोला पावर हाउस में रखा दस एमवीए के ट्रांसफार्मर का बुस अचानक फट जाने के चलते पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले एक दर्जन मुहल्लों की आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिशाषी अभियंता ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर ट्रांसफार्मर को दुरूस्त कराया तत्पश्चात साढ़े बारह बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। बताते चलें कि वर्तमान समय में पड़ रही भीषण ठण्ड में सबसे अधिक लोगों को गर्म पानी व हीटर की दरकार रहती है। गुरूवार की सुबह लगभग पांच बजे अचानक मुराइनटोला पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले एक दर्जन मुहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। लोगों को लगा कि कुछ देर में आपूर्ति बहाल हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिस पर बड़ी संख्या में लोग पावर हाउस पहुंच गए। देखा कि पावर हाउस में लगे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर का बुस फट गया है। जिससे आपूर्ति ठप्प है। सूचना पर अधिशाषी अभियंता रत्नेश जायसवाल अपनी टीम के साथ पावर हाउस पहुंचे और उन्होने बुस बदलने के कार्य में कर्मचारियों को लगाया। दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे कार्य पूरा होने पर आपूर्ति बहाल हो सकी। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। रिपेयरिंग में एसडीओ अमित शर्मा, जेई हरिकेश कुमार, जेई जितेंद्र कुमार, टीजी-2 धीरेंद्र सिंह सहित पावर हाउस के समस्त कर्मचारी लगे रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मतदाता सूची दुरुस्त करने की तैयारी तेज, 18 साल के युवाओं को मिलेगा वोटर बनने का मौका

फतेहपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *