Breaking News

जयपुरिया के बच्चों ने एसपी समेत पुलिस कर्मियों को बांधी राखी

– पुलिस व समाज के बीच संबंधों को मजबूत करेगा यह आयोजन: एसपी
– एसपी की कलाई में राखी बांधती जयपुरिया स्कूल की छात्रा।
फतेहपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जयपुरिया स्कूल के बच्चों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर अपना प्रेम और सम्मान प्रदर्शित किया। इस अवसर पर बच्चों ने पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर उन्हें अपने भाई के रूप में स्वीकार किया और उनके प्रति अपना सम्मान और आभार व्यक्त किया। जयपुरिया स्कूल के बच्चों ने इस आयोजन के माध्यम से समाज में भाईचारे और प्रेम की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बच्चों की इस पहल की सराहना की और कहा कि यह आयोजन पुलिस और समाज के बीच के संबंधों को मजबूत बनाने में मदद करेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य गायत्री प्रसाद मिश्रा ने कहा कि यह त्यौहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है, और हमें अपने रिश्तों को मजबूत बनाने और एक दूसरे के प्रति अपने प्यार और सम्मान को बढ़ाने की प्रेरणा देता है। यह आयोजन अपने घर से दूर रहने वाले पुलिसकर्मियों में नई ऊर्जा का संचार करेगा और समाज से प्रति उनका उत्तरदायित्व भी निर्धारित करेगा। रक्षाबंधन का महत्व न केवल भाई-बहन के रिश्तों में है, बल्कि यह हमें समाज में भाईचारे और प्रेम की भावना को बढ़ावा देने के लिए भी प्रेरित करता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीजो वर्गीस, शबनम मोइन, आकांक्षा सिंह और प्रीती भदौरिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मतदाता सूची दुरुस्त करने की तैयारी तेज, 18 साल के युवाओं को मिलेगा वोटर बनने का मौका

फतेहपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *