Breaking News

इस्लाम धर्म पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

 

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग, फतेहपुर इकाई द्वारा मंगलवार को इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) एवं उम्मुल मोमिनीन हजरत आयशा (रज़ियल्लाहु अन्हा) के संबंध में कथित अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में मांग की गई कि संबंधित प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही सोशल मीडिया एवं अन्य डिजिटल मंचों पर प्रसारित कथित आपत्तिजनक वक्तव्यों और तस्वीरों को तत्काल हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने यह भी मांग की कि भविष्य में किसी भी धर्म, धार्मिक महापुरुष, समुदाय, उनकी सांस्कृतिक परंपराओं, खानपान, पर्व-त्योहार, पहनावे अथवा जीवन शैली के विरुद्ध यदि कोई व्यक्ति अपमानजनक टिप्पणी या व्यंग्य करता है, तो संबंधित प्राधिकरण स्वतः संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई करे, जिससे सामाजिक सौहार्द एवं धार्मिक सद्भाव बना रहे।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता राहुल गांधी के संदेश के समर्थन में अहिंसक विरोध के प्रतीक स्वरूप तीन बंदरों की शैली में शामिल हुए। कुछ कार्यकर्ताओं ने मुंह, कुछ ने कान और कुछ ने आंखें बंद कर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराया।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला चेयरमैन अब्दुल हफीज ने किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मिस्बाहुल हक, रमजान अली, चंद्र प्रकाश लोधी उर्फ चंदन बाबू एडवोकेट, संदीप साहू एडवोकेट, पुष्पा मौर्य एडवोकेट, शकीला बानो, हाफिज फैजान फारूकी, मोहम्मद अजीज, मोहम्मद आलम, एडवोकेट मोहम्मद राशिद सिद्दीकी, नफीस खां एडवोकेट, सैयद आसिफ मोहम्मद एडवोकेट, आमिरुज्जमा खान, ओमप्रकाश गिहार, फिरोज अहमद खां, इश्तियाक अली एडवोकेट, गुलाम जब्बार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

पूर्व संध्या पर मनाई भामाशाह की 479 वीं जयंती

– वैश्य एकता परिषद की विचार गोष्ठी में आदर्शों पर चलने का दोहराया संकल्प – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *