Breaking News

मुंबई में स्कूल बस पर गिरा विशाल पेड़, 1 बच्चे की मौत; 10 घायल, BMC पर लापरवाही के आरोप

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। रोड नंबर 11 पर एक विशाल पेड़ स्कूली बच्चों से भरी बस पर गिर गया, जिससे एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य बच्चे घायल हो गए। हादसे के वक्त बस में कुल 13 बच्चे सवार थे।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और बचाव दल ने राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि इलाके में जर्जर पेड़ों की छंटाई या उन्हें हटाने की मांग को लेकर कई बार BMC को पत्र लिखे गए थे। लोगों का दावा है कि पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी थीं, लेकिन बार-बार चेतावनी के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश, तेज हवाओं और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है।

About NW-Editor

Check Also

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, भीषण गर्मी से मिली राहत; जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून के आसार

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *