Breaking News

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग,20झुलसे 9की हालत गंभीर; रेलवे लाइन पर भी असर, ट्रेन सर्विस प्रभावित

पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2:35 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिसभी पीड़ितों को हल्दिया सब-डिविजनल अस्पताल में एडमिट कराया गया। 20को  मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया गया। इनमें से 10लोगों की हालत गंभीर है। आग बुझाने में 15 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटी हुई हैं।

अधिकारियों ने  आग सबसे पहले हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स की नेफ्था पाइपलाइन में दिखी। कुछ ही देर में आग आसपास के रिहायशी इलाके तक फैल गई। साउथ रेलवे के मुताबिक जहां आग लगी उसके पास से हल्दिया और दुर्गाचक लाइन गुजरी है।ट्रेन सर्विस रोकी गई है।

आग लगने की वजह पता नहीं

पुलिस के मुताबिक पाइपलाइन में आग का पता नहीं चल सका है। इलाका कवर किया गया है। आग के कारण घटनास्थल के पास रेलवे की ओवरहेड बिजली लाइन के इक्विपमेंट भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स ने बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा- हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है और कंपनी प्रभावित लोगों व प्रशासन को हरसंभव सहयोग दे रही है।

कंपनी के अनुसार, जानकारी से संकेत मिलता है कि यह घटना प्लांस के पास नैफ्था की चोरी वाले स्थान के आसपास हुई हो सकती है। हालांकि, आग लगने के सही  जांच संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर की जा रही है।

रेलवे बोला- सिल्पा एंट्री गेट पर हुआ हादसा

दक्षिण पूर्व रेलवे ने बताया कि सिल्पा प्रवेश गेट के पास गैस पाइप फटने के कारण मंगलवार सुबह 5:20 बजे से हल्दिया और दुर्गाचक के बीच रेल सर्विस रोकी गई है।

  • 38052 (हल्दिया-हावड़ा) लोकल आज के लिए रद्द है।
  • 38051 (हावड़ा-हल्दिया) लोकल को दुर्गाचक तक ही चलाया गया।
  • 38054 (हल्दिया-पांसकुड़ा) लोकल की शुरुआत हल्दिया की बजाय दुर्गाचक से कराई गई।

कंपनी बोली- नैफ्था अत्यधिक ज्वलनशील हाइड्रोकार्बन

कंपनी ने कहा कि नैफ्था अत्यधिक ज्वलनशील हाइड्रोकार्बन है। कंपनी पहले भी स्थानीय लोगों को पेट्रोलियम प्रोडक्ट के बिना अथॉरिटी इस्तेमाल या छेड़छाड़ से होने वाले गंभीर खतरे को लेकर चेतावनी जारी है।

ग्राफिक 1: नेफ्था क्या है?

नेफ्था (Naphtha) क्या है?

  • नेफ्था पेट्रोलियम (कच्चे तेल) से रिफाइनिंग के दौरान प्राप्त होने वाला हल्का तरल हाइड्रोकार्बन मिश्रण है।
  • इसका रंग आमतौर पर रंगहीन या हल्का पीला होता है।
  • यह पेट्रोल जैसी तेज गंध वाला अत्यधिक ज्वलनशील तरल है।
  • इसे पेट्रोकेमिकल उद्योग की सबसे महत्वपूर्ण कच्ची सामग्रियों में गिना जाता है।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 22 जून को दोपहर 1:20 बजे एक इमारत में आग लगी थी। हादसे में25 लोगों की मौत हो हुई। इनमें 15 महिलाएं और 6 पुरुष रहे। ज्यादातर 20 से 32 साल के स्टूडेंट्स थे। आग फैलने के दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग में छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था।

About NW-Editor

Check Also

विजय के लिए आसान हुआ सत्ता का रास्ता, गठबंधन को मिला नया सहारा

नई दिल्ली। तमिलनाडु में सत्ता को लेकर जारी सस्पेंस खत्म हो गया है और टीवीके प्रमुख …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *