Breaking News

जन्माष्टमी मेले में उमड़ा जनसैलाब, हिंदू-मुस्लिम एकता ने पेश की भाईचारे की मिसाल

प्रेमनगर/फतेहपुर। मोहम्मदपुर गौंतरी गांव में जन्माष्टमी के छठी पर्व पर बुधवार को पारंपरिक मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। मेले में गांव के साथ आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। देर शाम तक मेले में चहल-पहल बनी रही और बच्चों से लेकर बड़ों तक ने जमकर खरीदारी व मनोरंजन किया।

खास बात यह रही कि आयोजन में हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। मेले में दोनों समुदायों के लोगों ने मिल-जुलकर आगंतुकों और संभ्रांत नागरिकों का स्वागत किया। श्रद्धालुओं एवं मेले में पहुंचे लोगों को जलेबी समेत विभिन्न प्रकार का प्रसाद वितरित किया गया। लोगों ने प्रसाद ग्रहण करने के साथ एक-दूसरे को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दीं।

ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से चली आ रही यह परंपरा गांव के सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का काम कर रही है। कार्यक्रम में पत्रकारों एवं पत्रकारों के संगठन साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान और प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आबदी ने भी शिरकत की। कमेटी के सदस्यों ने दोनों पदाधिकारियों का माला पहनाकर एवं बैज लगाकर स्वागत किया।

मेले में खिलौने, घरेलू सामान, श्रृंगार सामग्री और खान-पान सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें व स्टॉल सजाए गए थे। बच्चों ने खिलौनों की दुकानों पर खरीदारी की, जबकि महिलाओं और युवाओं की भी विभिन्न स्टॉलों पर भीड़ नजर आई। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने मेले का जमकर आनंद उठाया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक जन्माष्टमी के छठी पर्व पर लगने वाला मोहम्मदपुर गौंतरी का यह मेला वर्षों पुरानी परंपरा है। हर वर्ष सभी समुदायों के लोग इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे आयोजन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने के साथ ही समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान एवं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वली उल्लाह, पूर्व प्रधान सगीर अहमद, एडवोकेट मोहम्मद मोनिश, सुनील गौतम, अब्दुल फरहद एडवोकेट, गजनफर, आवेश, ताहिर, महेश गुप्ता, शमीमुद्दीन, रामचंद्र अग्रहरी, नसीम उल्लाह, मोतसिम, मुस्ताक, फराज (गोला), हिना, मान सिंह यादव, सलामत, नियाज अहमद, गुफरान अहमद, पत्रकार अजय भारती, विकास निषाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

ससुराल में युवक ने खत्म की जिंदगी, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रोशनपुर में अपनी ससुराल में रह रहे 35 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *