Breaking News

जयपुर में सहकर्मी निकले दरिंदे: झूठ से रची विवाहिता से हैवानियत की साज़िश

 

जयपुर में दो सहकर्मियों के एक विवाहिता से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। झूठ बोलकर दोनों सहकर्मी उसे अपने साथ होटल में ले गए । प्रसाद में नशा मिलाकर खिला बेहोशी की हालत में उसके साथ गैंगरेप किया। मुरलीपुरा थाने में पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (झोटवाड़ा) सुरेन्द्र सिंह राणावत कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- विश्वकर्मा की रहने वाली 28 साल की विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सहकर्मी होने के कारण दोनों आरोपियों से उसकी बातचीत होती रहती है। 17 अप्रैल को जॉब पर जाने पर दोनों आरोपी उसे मिले। काम के बहाने झूठ बोलकर उसे अपने साथ ले गए। रास्ते में रुक कर आरोपियों ने उसे चाय पिलाई। मंदिर जाकर आना बताकर एक सहकर्मी ने उसे प्रसाद में नशा मिलाकर खिला दिया। रोड नंबर-14 पर स्थित होटल में दोनों आरोपी सहकर्मी उसे ले गए। बेहोशी की हालत में आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। होश आने पर विरोध करने पर उसे धमकाया गया। मुरलीपुरा थाने में पीड़िता ने दोनों आरोपी सहकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

About NW-Editor

Check Also

राजस्थान में रेड बुल, स्टिंग समेत आठ प्रमुख एनर्जी ड्रिंक्स पर प्रतिबंध, ऑनलाइन बिक्री और प्रचार भी बंद

जयपुर। युवाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार ने बड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *