Breaking News

दुष्कर्म पीड़िता को मुआवजा व आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

– एडीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी।
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ईंटगांव में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पीड़िता को आर्थिक सहायता, शेष आरोपी की गिरफ्तारी तथा सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कांग्रेस नेता ओमप्रकाश गिहार ने बताया कि 24 अप्रैल को हुई घटना में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की, जिसमें परिवार ने सरकार की रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के तहत 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने, फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी, आरोपियों पर रासुका लगाने, परिवार को सुरक्षा देने तथा मामले का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शिवाकांत तिवारी, वीरेंद्र सिंह चौहान और मोहित मिश्रा सहित अन्य लोग शामिल रहे। ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया गया कि पीड़िता को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, शेष आरोपी को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए मामले का शीघ्र निस्तारण कराया जाए।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में खेत में बिगड़ी युवक की हालत, झाड़-फूंक के दौरान मौत; तांत्रिक हिरासत में

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमरा में खेत गए 40 वर्षीय युवक को जहरीले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *