Breaking News

पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाए जाने की उठी मांग

– भाकियू भूमि पुत्र ने सीएम को भेजा ज्ञापन
– डीएम को ज्ञापन देने जाते भाकियू भूमि पुत्र के पदाधिकारी।
फतेहपुर। बेमौसम बारिश से जनपद के किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान के चलते भारतीय किसान यूनियन (भूमि पुत्र) के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से किसान यूनियन भूमि पुत्र के जिलाध्यक्ष पवन कुमार द्विवेदी ने अवगत कराया कि हाल ही में हुई असमय वर्षा से गेहूं सहित अन्य रबी फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। वहीं गंगा नदी में आई अचानक बाढ़ से गंगा कटरी में खड़ी फसल कद्दू, खीरा, तरबूज, ककड़ी, लौकी आदि पानी में डूब गई। जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट व कर्जदार हो गये है जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है और उनकी आजीविका पर गहरा प्रभाव पड़ा है। यूनियन के पदाधिकारियों ने मांग किया कि प्रभावित किसानों का शीघ्र सर्वे कराकर वास्तविक नुकसान का आंकलन किया जाए। उन्हें उचित व तत्काल मुआवजा प्रदान किया जाए। साथ ही, फसल बीमा योजना के अंतर्गत लंबित दावों का भी जल्द निस्तारण कराने की मांग उठाई गई। किसान नेताओं ने चेतावनी दिया कि यदि समय रहते किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। पदाधिकारियों ने एक स्वर में सरकार से किसानों के हित में त्वरित कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर धनंजय पटेल, लालता प्रसाद दुबे, प्रेम सागर मिश्र, दिलीप कुमार, राजाराम, कल्लू, अजीत तिवारी, अनिल कुमार, विपिन कुमार साहू, नितेश कुमार आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

वन महोत्सव: मिर्जापुर भिटारी में हुआ पौधरोपण

– पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प – पौधरोपण करते समाजसेवी संतोष तिवारी। फतेहपुर। देशव्यापी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *