Breaking News

मां चन्द्रघंटा के दर्शन-पूजन को मंदिरों में उमड़े भक्त

– नवरात्र के तीसरे दिन घरों से लेकर मंदिरों तक बही आस्था
– पंडालों में सुबह शाम हो रही आरती में जुट रहे तमाम भक्त
– मां के दरबार में आरती के दौरान उपस्थित भक्तों की भीड़।
फतेहपुर। नवरात्र के तीसरे दिन बुधवार को भगवती स्वरूप मां चन्द्रघंटा देवी के दर्शन-पूजन को मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। घरों व दुर्गा पांडालों में भी मां दुर्गा की स्तुति की गई। शहर के स्थित दुर्गा मंदिर समेत अन्य मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। मां दुर्गा की तीसरी परमशक्ति के दर्शन पाने के लिए मंदिर में सुबह से देर रात तक भक्तों की भीड़ लगी रही। नारियल, फूल, चुनरी व प्रसाद लिए भक्त मंदिर के बाहर जय जगदंबे के जयकारे लगाते रहे। महाआरती दौरान घंटों के साथ शंख की ध्वनि से मां के परिसर गुंजायमान होते रहे। मंदिरों-घरों में भजन-कीर्तन की धूम रही। इसके अलावा घरों एवं दुर्गा पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं में सुबह से ही भक्तों के मां दुर्गा के रुप की धार्मिक विधि विधान से सभी जगह पूजा अर्चना की। देवी मंदिरों में सुबह शाम महाआरती के साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ चल रहे हैं। शहर के ज्यादातर मां दुर्गा के मंदिरों में मोहल्ले की महिलाओं से भजन व कीर्तन भी शुरू हो गया है। मां दुर्गा मंदिर समेत शहर के विभिन्न मोहल्लों में स्थिति मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगा रही।
मुंडन व कर्णछेदन संस्कार हुए
नवरात्र के तीसरे दिन भक्तों ने मां चन्द्रघंटा की उपासना की। देवी मंदिरों में सुबह से ही जयकारा लगाते भक्त मंदिरों की ओर जाते नजर आए। घरों में भी पूजा अर्चना का सिलसिला जारी है। शहर के ताम्बेश्वर मंदिर के बाहर बच्चों के मुंडन और कर्णछेदन संस्कार की धूम मची है। मुंडन संस्कार कराने वालों का तांता लगा है।

About SaniyaFTP

Check Also

जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर, महिलाओं को मिली राहत

– नल से जल लेते स्कूली बच्चे। फतेहपुर। जनपद में संचालित जल जीवन मिशन योजनाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *