Breaking News

जिलाधिकारी को महायज्ञ श्री रामकथा में किया आमंत्रित

। आगामी 12 नवंबर से आयोजित 51 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए कुरसेजा धाम के पूज्य संत श्री श्री 108 श्री अंकुर दास जी महाराज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी जे0रीभा से मुलाकात की और उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपा।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में संजय सिंह पटेल प्रबंधक डिग्री कालेज तिंदवारी भी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी को दिए गए आमंत्रण पत्र में कहा गया है कि 51 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ (श्रीराम कथा) का आयोजन – श्रीराम जानकी मंदिर, गोसाईं तालाब के समीप मव ई बुजुर्ग गांव बांदा में 12 नवंबर से किया जा रहा है, जिसमें आप सपरिवार पधार कर पूजन अर्चन कर अपने जीवन को कृतार्थ करें।
पूज्य संत श्री श्री 108 श्री अंकुर दास जी महाराज ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि इस महायज्ञ के आयोजन में प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा और यज्ञ के दौरान कोई समस्या न हो।
उन्होंने कहा कि इस महायज्ञ के आयोजन से क्षेत्र के लोगों को आध्यात्मिक लाभ होगा और क्षेत्र में शांति और समृद्धि आएगी।

About NW-Editor

Check Also

बांदा में 2 छात्रों की मौत से विद्यालय में मचा हड़कंप: स्कूल प्रबंधक और बेटा फरार; पुलिस ने तेज की जांच

बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के झील का पुरवा स्थित बीएल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *