Breaking News

मृतक के परिवारीजनों से मिले जिला पंचायत सदस्य

– सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन
– मृतक के परिवारीजनों को ढाढंस बंधाते जिला पंचायत सदस्य रिंकू लोहारी।
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रहिमालन गांव में विगत एक मई को लाठी-डण्डों से पीट-पीटकर की गई अभिमन्यु यादव की हत्या के मामले में रविवार को जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी ने गांव पहुंचकर परिवारीजनों से मुलाकात की और उन्हें ढाढंस बंधाते हुए सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। जिला पंचायत सदस्य रिंकू लोहारी ने कहा कि वह पीड़ित परिवार का बेटा बनकर उन्हें सहायता उपलब्ध कराने का काम करेंगे। माता-पिता की पेंशन व राशन कार्ड अतिशीघ्र बनवाकर व अन्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। श्री लोहारी ने बताया कि इस घटना से दोनों परिवारों का नुकसान हुआ है। यदि यह मामला थाना पुलिस में जाता तो सरकार बीच का रास्ता निकाल देती लेकिन कानून की मदद न लेकर घटना कारित कर दी गई। सात अभियुक्त जेल जा चुके हैं। पीड़ित परिवार में रिंकू लोहारी बेटे के रूप में हमेशा मदद के लिए आगे रहेंगे।

About NW-Editor

Check Also

लद्दाख की मांगों पर फिर गरमाया माहौल, सोनम वांगचुक ने आंदोलन की दी चेतावनी

नई दिल्ली। लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार के साथ हुई बातचीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *