Breaking News

राजकीय पुस्तकालय व डीआईओएस कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण

 

फतेहपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह व मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने राजकीय पुस्तकालय व जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने पुस्तकालय में रखी गई किताबों को देखा एवं किताबों के आवंटन रजिस्टर को चेक किया तथा निर्देश दिए की किताबों को विषयवार अलग अलग आलमारी में रखें व जिन किताबों की आवश्यकता हो उसको ससमय क्रय कर लें। इसके पश्चात उन्होंने पुस्तकालय परिसर में निर्माणाधीन शौचालय को देखा व ईओ नगर पालिका को निर्देश दिए की शौचालय के निर्माण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें एवं ससमय निर्माण कार्य पूर्ण कराएं। इसके पश्चात उन्होंने जिला निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर जिला विद्यालय निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव सहित संबंधित उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

वीरान यूसुफ क्लब को आधुनिक पार्क बनाने की मांग

– ताइक्वांडो एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन – ज्ञापन सौंपते ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारी। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *