Breaking News

डीएम ने गांधी पार्क से किया योग सप्ताह का शुभारंभ

– योग से स्वस्थ फतेहपुर का लिया गया संकल्प
– गांधी पार्क में योग सप्ताह के शुभारंभ पर योगा करतीं डीएम निधि गुप्ता वत्स।
फतेहपुर। 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ गांधी पार्क से किया गया। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर दीप प्रज्जवलित कर व महर्षि पतंजलि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर योग सप्ताह की शुरुआत की गई। 15 से 21 जून तक आयोजित होने वाले योग सप्ताह के प्रथम दिवस पर जनपद के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत योगः कर्मसु कौशलम योग केवल अभ्यास नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है के संदेश के साथ हुई। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए गए, जिनका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि भारत की प्राचीन योग परंपरा आज पूरे विश्व में अपनाई जा रही है और 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस वैश्विक स्तर पर उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का आधार है तथा एक स्वस्थ शरीर, एक शांत मन योग का सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने जनपदवासियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनय पांडेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए सहित अन्य जनपदीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया और योग को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। योग सप्ताह के दौरान जनपद के विभिन्न स्थानों पर योग शिविर, जागरूकता कार्यक्रम एवं सामूहिक योगाभ्यास आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद में विशेष योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में खेत में बिगड़ी युवक की हालत, झाड़-फूंक के दौरान मौत; तांत्रिक हिरासत में

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमरा में खेत गए 40 वर्षीय युवक को जहरीले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *