Breaking News

मेधावी छात्रों को सम्मानित करेगा दोसर वैश्य समाज

– 31 मई को लोधीगंज स्थित कार्यालय में होगा मेधा अलंकरण समारोह
– बैठक करते दोसर वैश्य महासभा के पदाधिकारी।
फतेहपुर। दोसर वैश्य समाज के मेधावी छात्र-छात्रा अलंकरण समारोह का आयोजन 31 मई रविवार को लोधीगंज स्थित कार्यालय में होगा। उक्त निर्णय भारतीय दोसर वैश्य महासमिति की बैठक में लिया गया।
कैंप कार्यालय पीलू तले चौराहा पर भारतीय दोसर वैश्य महासमिति की बैठक जिलाध्यक्ष नारायण बाबू की अध्यक्षता में हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2025-26 में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के अलावा उच्च शिक्षा में जिन बच्चों ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सपफलता अर्जित की है। ऐसे मेधावी छात्र छात्राओं का अभिनंदन समारोह 31 मई को शाम पांच बजे से लोधीगंज स्थित महासमिति के कार्यालय सुशील फौजी के हाल में आयोजित किया गया है। प्रदेश महामंत्री नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि जिन छात्र छात्राओं ने हाईस्कूल, इंटर तथा उच्च शिक्षा में 75 प्रतिशत अंक लाकर सफलता अर्जित की है ऐसे मेधावी अपने अंक पत्रों की छाया प्रति संगठन के व्हाटसप ग्रुप में भेज दें या फिर निकटतम महासमिति के पदाधिकारियों के पास 25 मई तक अवश्य जमा कर दें जिसकी सूचना जिलाध्यक्ष को दूरभाष के जरिये दे दें। जिला संरक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि समाज के जो मेधावी अपनी प्रतिभा के बल पर मुकाम हासिल किया है संगठन उनका सम्मान करते हुये उत्साह बढाने में अपना योगदान देगा। बैठक का कुशल संचालन जिला महामंत्री अमित गुप्ता ने किया। इस मौके पर सुनील गुप्ता, संजय गुप्ता, मनीष गुप्ता, सुशील गुप्ता फौजी, सौनक गुप्ता, आनंद गुप्ता, अरूण गुप्ता, हरिओम गुप्ता, रज्जन गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

नहर में गिरने से 70 वर्षीय महिला की मौत, सुबह बरामद हुआ शव; परिजनों में मचा कोहराम

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मंडराव नहर पुलिया के समीप मंगलवार को नहर में डूबने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *