Breaking News

जन उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन विस्तार पर की चर्चा

– महिला व युवा इकाई के गठन पर जोर
– बैठक में भाग लेते जन उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
फतेहपुर। जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की आवश्यक बैठक बुधवार को राधानगर स्थित जिला संपर्क कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार के साथ जनपद सहित प्रदेश के विभिन्न कस्बों व नगरों में नई कमेटियों के गठन पर चर्चा की गई। साथ ही युवा एवं महिला इकाइयों को मजबूत बनाने के लिए रणनीति तय की गई। बैठक में महिला मण्डल के गठन को शीघ्र पूरा कराने की जिम्मेदारी संगठन की नेत्री ममता श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से सौंपी गई। वहीं युवा जिला एवं नगर इकाइयों के गठन की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता अखिलेश सिंह चौहान को दी गई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान ने कहा कि संगठन प्रदेश के 37 जनपदों में अपनी इकाइयों का गठन कर व्यापारी हित और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार पूरा कर लिया जाएगा। बैठक का संचालन कर रहे जिला उपाध्यक्ष नईम अहमद ने कहा कि युवा और महिला इकाइयों के गठन के बाद विभिन्न ट्रेड इकाइयों का भी गठन कर व्यापारी एकता को मजबूत किया जाएगा। इस दौरान मयंक गुप्ता, विकास साहू, विवेक विश्वकर्मा, अनिल अग्निहोत्री, महेंद्र सिंह, स्मिता कुमारी, अर्चना विश्वकर्मा, आराधना पांडेय, पूनम देवी, पूजा सविता, रजोली देवी, सीता सिंह, निर्मला लोधी व उषा लोधी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

मेधावी छात्रों को सम्मानित करेगा दोसर वैश्य समाज

– 31 मई को लोधीगंज स्थित कार्यालय में होगा मेधा अलंकरण समारोह – बैठक करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *